back to top
गुरूवार, दिसम्बर 4, 2025

प्रयागराज के अटाला में दोस्त ने ही की ड्राइवर की चाकू से हत्या, आरोपी अयाज की तलाश में पुलिस

Share

शनिवार सुबह खुल्दाबाद के अटाला में इमली तला क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना हुई। यहां कार चालक सेराज उर्फ मोछा की हत्या उसके दोस्त अयाज ने चाकू से कर दी। घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

प्रयागराज अटाला ड्राइवर मर्डर घटना का पूरा हाल

शनिवार तड़के करीब 6:30 बजे, सेराज अपने घर से बाहर निकल रहा था जब उसके बचपन के दोस्त अयाज ने अचानक पीछे से उसकी गर्दन पर कई बार चाकू से हमला किया। लोगों को घायल सेराज को बचाने का मौका नहीं मिला। मौके पर ही वह गिर पड़ा। वारदात के बाद, हत्यारा अयाज अपने घर पर ताला लगाकर पत्नी के साथ भाग गया।

जांच और पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने शव को कब्जे  में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल को खुल्दाबाद थाना पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी (एसीपी) रवि गुप्ता ने कहा कि आरोपी अयाज की तलाश जारी है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

आखिर क्यों हुआ प्रयागराज अटाला ड्राइवर मर्डर?

  • मृतक सेराज मूलतः फतेहपुर जिले का निवासी था और पिछले कई वर्षों से अटाला में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहकर टैक्सी चलाता था।
  • प्राप्त जानकारी के अनुसार, उसकाअक्सर  दोस्त अयाज से विवाद होता रहता था और वह कई बार हत्या की धमकी दे चुका था। मृतक की पत्नी ने भी इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई है।
  • आरोपी अयाज पिछली कुछ झड़पों के कारण रंजिश पाले बैठा था। मर्डर की यह पूरी प्लानिंग व्यक्तिगत दुश्मनी का नतीजा मानी जा रही है।

जरूरत है समय रहते हस्तक्षेप की

प्रयागराज अटाला ड्राइवर मर्डर से पुलिस प्रशासन को एक संदेश गया है कि छोटे-छोटे विवादों को हल करने में लापरवाही घातक हो सकती है। ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने का एकमात्र उपाय समाज और कानून-व्यवस्था की सक्रियता है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एससी/एससी एक्ट दुरुपयोग पर की कार्रवाई। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी