मंगलवार, अप्रैल 29, 2025

“जो मरेगा वो मोक्ष प्राप्त करेगा” धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर घमासान 

Share

प्रयागराज मे महाकुंभ का आयोजन चल रहा है। बीते 29 जनवरी मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ से श्रद्धालुओं की मौत हुई। वही काफी लोग घायल भी हुए। कुम्भ मेलें मे इस पर अपने यूट्यूब चैनल पर आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री का बयान वाइरल हो रहा है। “देश में प्रतिदिन करोड़ों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। महाकुंभ में हुई यह घटना निंदनीय है, लेकिन एक बात कहूं, यह महाप्रयाग है। यहां मरा कोई नहीं है, हां असमय चले गए तो दुख तो है, लेकिन जाना तो एक दिन सबको है। कोई पहले चला गया, कोई बाद में जाएगा। यहां जो मरे हैं उनकी मृत्यु नहीं हुई है बल्कि उनको मोक्ष मिला है। शव और शिव पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।”

इनके इस बयान पर घमासान छिड़ गया है। जहां कुछ लोग इन्हे बड़बोलेपन का शिकार बता रहे तो कुछ फर्जी बता रहे है। वही स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने इस प्रक्रिया को निंदनीय बताया है। साथ ही कहा जिनको लगता है इससे मोक्ष की प्राप्ति होगी उसे वो मोक्ष प्राप्ति कराने को तैयार है।   

वही कांग्रेस सांसद सुप्रिया श्रीनेत ने कहा प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण यह हुआ है। साथ ही उन्होंने धीरेन्द्र शास्त्री के बयान को असवेंदनसील बताया है। उन्होंने कहा की लोगों ने अपने परिजनों को खो दिया। ये ना तो हमारे धर्म है और ना हमारे संस्कार।  
वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मृतकों के परिजनों को 25 लाख का मुवावजा देने की घोसणा की है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने स्टेट के मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि देने की घोंसणा की है। यह विदित है की बीते मौनी अमावस्या के स्नान के दिन भगदड़ मे लगभग 30 लोग मारे गए थे, वही 60 से अधिक लोग घायल हुए थे।

यद्यपि की न्यायिक आयोग का गठन कर दिया गया है। जिसकी जांच चल रही है। जिसमे अधिकारियों से भगदड़ मे हुई गलतियों का जवाब मांगा जा रहा है।



Read more

Local News

hi_INहिन्दी