प्रयागराज मे चल रहे कुम्भ मेला फिर आज दो सेक्टर मे आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे शंकराचार्य मार्ग पर सेक्टर 18 मे आगजनी से अफरा-तफरी मच गई। वही दूसरी घटना सेक्टर 5 मे हुई है।

आग पर पाया गया काबू कोई हताहत नहीं –
यह घटना इस्कॉन शिविर मे हुई थी और सभी लोगों को वहाँ से सुरक्षित विभिन्न संगठनों की मदद से निकाल लिया गया। साथ ही पास के शिविर को भी खाली कर दिया गया था। अग्निशमन विभाग समय पर पहुँच कर आग पर काबू पा लिया था। और लगभग दर्जनों दमकल यहाँ आग पर काबू पाने मे लगे हुए थे। इस बीच लगभग 22 टेंट जल गए। हालांकि आग किस वजह से लगी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस घटना की जांच चल रही है। वहाँ मौजूद अधिकारियों ने बताया वहाँ से सिलेंडर को हटा दिया था नहीं तो यह घटना और बड़ी हो सकती थी। ऐसा माना जाता है की यह घटना बिजली के शॉर्ट सर्किट हो सकती है।
आर्थिक रूप से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

कुम्भ मे पहले भी हो चुकी कुछ घटनाएं –
इससे पहले भी महाकुंभ मे आगजनी की घटना हो चुकी है। एक घटना 19 फरवरी को हुई थी सेक्टर 23 गीता प्रेस मे हुई थी जिसमे लगभग 100 टेंट खाक हो गए थे। जिसकी वजह से करोड़ रुपये की आर्थिक हानि हुई थी। इसके बाद खुले क्षेत्र मे भी आग लग गई थी जिसमे 15 टेंट जल गए थे। यह घटना छतनाग थाना क्षेत्र मे हुई थी।
बड़ी दुर्घटनाओं की बात की जाय तो मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ को लिया जाता है। जिसमे 30 लोगों की मृत्यु हो गई थी और 60 लोग घायल भी हो गए थे। उसकी जांच की लिए न्यायिक आयोग की बनाया जा चुका है और जांच जारी है।