आईपीएल में कल 27वां मुकाबला दिन के दूसरे मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद(srh) vs पंजाब किंग्स(pbks) के बीच मैच खेला जाएगा। हैदराबाद यह मुकाबले पाने घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगा। पंजाब किंग्स 4 मैचों में 3 जीत के साथ 5वें स्थान पर है। अगर वह यह मैच जीत जाता है तो तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। जबकि हैदराबाद अंतिम स्थान पर है। जो पहला मैच जीतने के बाद लगातार 4 मैच गंवा चुका है।
हैदराबाद(srh) vs पंजाब(pbks) का टीम प्रीव्यू –
पंजाब किंग्स(pbks) अच्छी लय में –
पंजाब किंग्स की बैटिंग की बात की जाय तो टीम ने पिछले मैच में लगातार विकेट गिरने के बाद भी 218 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसमें प्रियांश आर्या के 39 गेंद में लगाया गया शानदार शतक शामिल था। प्रभसिमरन सिंह ने एक ही मैच में रन बनाए है। लेकिन श्रेयस अय्यर के शानदार फॉर्म में होने से टीम पर ज्यादा प्रभाव नही पड़ा है। हालांकि मध्यक्रम में मार्कस स्टॉयनिस और ग्लेन मैक्सवेल से टीम उम्मीद करेगी की अच्छी पारी खेलें। शशांक सिंह ने हर मौके पर अच्छी बल्लेबाजी की है जबकि मार्को यानसेन ने भी पिछले मैच में रन बनाए थे।
गेंदबाजी में टीम अभी तक अर्शदीप सिंह, लॉकी फरग्युसन और मार्को यानसेन ने जरूरत के हिसाब से अच्छी गेंदबाजी की है। जबकि चहल को अभी तक गेंदबाजी करने का उतना मौका नही मिला है। पिछले मैच में मात्र एक ओवर की गेंदबाजी की थी। जबकि मैक्सवेल ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए विकेट निकले हैं।
सनराइज़र्स हैदराबाद(srh) करना चाहेंगे वापसी –
वहीं टीम हैदराबाद(srh) इस समय तेज खेलने के प्रयास में बिखर जा रही है। अभिषेक शर्मा इस साल रन बनाने में नाकाम रहे हैं। ट्रेविस हेड के बल्ले से भी अब रन नही निकल रहे जबकि ईशान किशन का बल्ला एक मैच के बाद खामोश हो गया है। वहीं हाल मध्यक्रम में क्लासेन, नीतीश रेड्डी एवं अन्य बल्लेबाजों का भी है। अनिकेत वर्मा ने अच्छी पारियाँ खेली है। पर दूसरा बल्लेबाजों से साथ नही मिला है। क्लासेन छोटी तो नीतीश ने धीमी पारियाँ खेली हैं।
बैटिंग में लगातार असफल होने के की वजह से गेंदबाजों के पास बड़ा स्कोर मिल नही पा रहा है। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, पैट कमिन्स ने पिछले मैच में इकोनॉमिकल गेंदबाजी की थी। जबकि टीम के पास जयदेव उनादकट, समरजीत सिंह जैसे गेंदबाज है।
दोनों टीमों ने अभी तक एक-दुसरे के खिलाफ 23 मुकाबले हुए हैं। जिसमें 16 मैचों में हैदराबाद विजयी हुआ है जबकि 7 मैचों में पंजाब ने विजय हासिल की है।

