back to top
मंगलवार, मार्च 10, 2026

Mi vs csk : रविवार को दूसरे मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को हराया, रोहित और सूर्या चमके

Share

आईपीएल के 38वें मुकाबले में रविवार को शाम कों mi vs csk के मध्य मैच खेला गया। वानखेड़े में मुंबई के कप्तान हार्दिक ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई आज आयुष म्हात्रे को रूप में एक बदलाव के साथ उतरी थी। 

Mi vs csk मैच की हाइलाइट्स –

जडेजा और शिवम दुबे ने चेन्नई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया- 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही, और रचिन 5 रन बनाकर अश्वनी कुमार की गेंद पर आउट हो गए। पहले विकेट के बाद आयुष और शेख रसीद ने मिलकर 41 रन की साझेदारी की। आयुष 32(15) रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद रशीद को भी सैंटनर ने आउट किया। 63-3 विकेट के बाद चेन्नई को रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे ने संकट से बाहर निकाला। 

दोनों ने मिलकर 79 रन की साझेदारी की। जडेजा 53(35) रन तो दुबे नें 50(32) रन बनाए। दोनों की पारी की बदौलत टीम नें 176 रन बनाए। बुमराह को 2 विकेट मिला। 

रोहित और सूर्य की शानदार बल्लेबाजी- 

177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम मुंबई ने आज शानदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए रोहित और रायन रिकलटन ने 63 रन जोड़े। रायन 24(19) रन बनाए। इसके बाद सूर्या और रोहित ने मुंबई के किसी भी विकेट का नुकसान नहीं होने दिया। रोहित ने 76(45) रन 4 चौके और 6 छक्के की मदद से बनाए। जबकि सूर्यकुमार यादव ने 68(30) रन की पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। और इस प्रकार 15.4 ओवर में 177 रन बनाकर मैच जीत लिया। 

रोहित शर्मा की पारी के बाद उन्हे प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

रविवार को खेला गया rcb और pbks के मध्य मैच –  

Read more

Local News

hi_INहिन्दी