भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेन्दूलकर सीरीज पांच मैचों की रोमांचक टेस्ट सीरीज का अंतिम यादगार मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर हुआ। टीम इंडिया ने पांचवें टेस्ट के अंतिम दिन इंग्लैंड को छह रन से मात देकर सीरीज़ 2-2 से बराबर कर ली। दोनों टीमें जीत के लिए अंत तक संघर्ष करती रही पर आखिरकार जीत भारत की हुई।
एन्डरसन-तेन्दूलकर सीरीज मैच का रोमांचक मोड़
आखिरी पारी में इंग्लैंड को 374 रन का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड को चौथे दिन का खेल खत्म होने पर 339/6 रन बना लिए थे और जीत के लिए सिर्फ 35 रन चाहिए थे। जबकि भारत को जीतने के लिए 4 विकेट चाहिए थे। इंग्लैंड को पांचवें दिन मैच जीतने का बेहतरीन अवसर था, लेकिन मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने नई गेंद से भारत को जीत दिला दी।
सिराज ने पहले जेमी स्मिथ और जेमी ओवरटन को आउट कर इंग्लैंड को झटका दिया। फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने जोश टंग को बोल्ड कर दिया। चोटग्रस्त क्रिस वोक्स ने आखिरी विकेट के लिए मैदान पर एक हाथ से बल्लेबाज़ी के लिए उतरे। लेकिन सिराज ने गस एटकिन्सन को बोल्ड कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी।
स्टार परफ़ॉर्मर रहे मोहम्मद सिराज
दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने पांच विकेट लेकर जीत के हीरो रहे। आखिरी सुबह, उन्होंने तीन विकेट झटके, जिनमें से दो बहुत महत्वपूर्ण थे। सिराज को कप्तान शुभमन गिल ने जमकर तारीफ की और उन्होंने टीम की एकजुटता की भी जमकर प्रशंसा की।

ब्रुक-रूट की साझेदारी
दिन के चौथे दिन, इंग्लैंड को जीत की ओर ले जाने वाली जो रूट और हैरी ब्रुक की 195 रन की साझेदारी ने भारतीय टीम को परेशान कर दिया था। ब्रुक ने 111 रन बनाकर शतक लगाया, जबकि रूट नें भी 105 रन बनाए। लेकिन आखिरी सत्र में भारत ने शानदार वापसी की, जिससे इंग्लैंड की उम्मीदें धुल गईं।
एंडरसन-तेन्दूलकर सीरीज में छा गए युवा कप्तान शुभमन गिल
भारतीय टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल ने अपनी कप्तानी में इस शानदार जीत को “टीम की ताकत और विश्वास की जीत” बताया। उनका कहना था कि दोनों टीमों ने सीरीज में बहुत मेहनत की थी और मैच के अंत तक किसका जीत होगा कहना मुश्किल था।
सीरीज का परिणाम
इस जीत के साथ एंडरसन-तेन्दूलकर सीरीज पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ 2-2 से बराबर हो गई। Oval Test को क्रिकेट इतिहास में सबसे रोमांचक मैचों में से गिना जाएगा।
वहीं प्लेयर ऑफ द सीरीज हैरी ब्रुक कों तथा प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद सिराज कों दिया गया।
प्रयागराज में स्थित है अक्षयवट वृक्ष जानिए इसके बारें में –

