प्रयागराज में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और स्थानीय कैंट पुलिस ने में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे कठोर अभियानों में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। 64 लाख रुपये की अनुमानित कीमत हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
प्रयागराज ड्रग तस्कर गिरफ्तार से जुड़ी मुख्य जानकारी
ANTF की प्रयागराज यूनिट और कैंट पुलिस ने संयुक्त रूप से एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। 315.45 ग्राम अवैध हेरोइन, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 64 लाख रुपये है। आरोपी को सप्लाई डिपो के पास कहार गल्ला इलाके में सोमवार रात पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। ANTF की टीम को इसकी खबर मिली जिसे कैंट पुलिस को खबर डेकर संयुक्त कार्रवाई की गई। तस्कर स्कूटी से था जिसे जब पुलिस ने रोकना चाहा तो वह भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने जब थाने ले जाकर पूछ-ताछ की तो पता चला इसका नाम संदीप कुमार है जो की सुलेमसराय का रहने वाला है। इसका एक और साथी है जो हेरोइन लेकर आता है और छोटी-छोटी पैकेट में रखकर बेंचते हैं। गिरफ्तार तस्कर के पास दो मोबाईल, स्कूटी 2000 कैश और थैलियाँ प्राप्त हुई हैं। उसने यह भी बताया की फरार साथी नेपाल रास्ते से मादक पदार्थ ले आता था। तस्कर के साथियों की तलाश और संभावित नेटवर्क लिंक की जांच जारी है।
प्रयागराज में लोक सेवा आयोग निर्माण स्थल हादसे में मजदूर की गिरकर मौत।

