आज पल्लेकेले स्टेडियम में T-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के ग्रुप-2 मैच में England vs sri lanka के मध्य खेला गया। जिसमें इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से हरा दिया। श्री लंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुना। स्पिनरों के लिए मददगार पिच पर लो स्कोरिंग मैच हुआ जिसमें इंग्लैंड विजेता रहा।
England vs sri lanka मैच का सारांश
स्पिनरों की मददगार पिच पर इंग्लैंड की शुरुआत धीमी रही। सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर ने 14 गेंदों पर 7 रन बनाकर दुनिथ वेलालागे का शिकार बनें। एक तरफ इंग्लैंड के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे लेकिन फिल साल्ट दूसरी तरफ स्कोरबोर्ड बढ़ाते रहे। उन्होंने 40 गेंदों में 62 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। विल जैक्स ने 14 गेंदों पर 21 रन का अहम योगदान दिया। इसके अलावा सैम करन नें 11, हैरी ब्रुक नें 14 और जेमी ओवर्टन ने 10 रन ही दहाई अंक तक पहुंचे। श्री लंका नें इंग्लैंड निर्धारित 20 ओवर में 146/9 पर रोक दिया। श्री लंका की तरफ से दुनिथ वेलालागे 3-26 नें अच्छी गेंदबाजी की। दिलशन मधुशंका और महेश तीक्ष्णा ने 2-2 विकेट लिए।
147 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्री लंका की टीम काफी निराशाजनक रही और नियमित अंतराल पर विकेट गवांती रही जिससे पूरी टीम 20 ओवर भी ना खेल सकी। कप्तान दशुन शनाका नें 30 रन ही संघर्ष करते दिखाई दिए। कमीन्डु मेंडिस 13, दुनिथ वेलालागे और तीक्ष्णा नें 10-10 रन बनाएं। श्री लंका की पूरी टीम 16.4 ओवर में 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। विल जैक्स ने 3-22, आदिल राशिद (2-13) और लियाम डॉसन (2-27) ने स्पिन जाल बिछाया।
जैक्स मैन ऑफ द मैच बने।
प्रयागराज नैनी में युवक का संदिग्ध अवस्था में शव अपने कमरे में मिला।

