मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में ICC Men’s T20 World Cup 2026 के ग्रुप-C के 15वें मैच में England और West Indies के बीच मैच खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करते हुए वेस्ट इंडीज को बल्लेबाज़ी करने का मौका दिया, लेकिन कैरेबियन टीम ने अपने बल्लेबाज़ों के शानदार प्रदर्शन से बड़े लक्ष्य का स्कोर खड़ा किया।
West Indies vs England मैच का सारांश
पहले बल्लेबाजी करने उतरे वेस्ट इंडीज की टीम के शुरुआती विकेट जल्दी गिरे। जोफ्रा आर्चर और सैम करन ने ब्रैंडन किंग और साई होप को पवेलियन लौटा दिया। लेकिन इसके शर्फेन रदरफोर्ड पहले तो पारी को संभाला और उसके बाद 42 गेंदों पर 76 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति पहुंचा दिया। जेसन होल्डर नें भी 33 रन (17 गेंद) पर अहम योगदान दिया। जबकि रोस्टन चेज नें 34 रन (29 गेंद) पर बनाए। टीम ने कुल 196/6 (20 ओवर) का बड़ा स्कोर खड़ा किया। आदिल राशिद ने इंग्लैंड के लिए 2/16 का शानदार स्पेल डाला।
इंग्लैंड की पारी
इंग्लैंड को 197 रन बनाने का लक्ष्य मिला। चुनौतीपूर्ण स्कोर का पीछा करने उतरी फिल साल्ट और जॉस बटलर ने अच्छी शुरुआत दी। गुडकेश मोटी नें जेकब बेथल (33), टॉम बैटन (2), और हैरी ब्रुक (13) को आउट किया। जिससे इंग्लैंड की टीम अच्छी शुरुआत के बाद भी लड़खड़ा गई।
सैम करन ने 23 रन बनाए, कुछ छक्के और चौके लगाए, लेकिन रन रेट 11 के पार चला गया। आखिरी ओवरों में जेसन होल्डर और रोमारियों शेफर्ड ने टाइट गेंदबाजी की। 15 ओवर में इंग्लैंड 135/6 पर अटक गया। जेमी ओवर्टन 1 रन पर नाबाद रहे। अंततः इंग्लैंड 153/8 (17.4 ओवर) पर ही ढेर हो गयी।
शर्फेन रदरफोर्ड को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ऑस्ट्रेलिया नें आयरलैंड अपने पहले मैच में दी मात।

