प्रयागराज शादी समारोह से लौटते समय एक तेज़ रफ्तार बस का हादसा हो गया। बुधवार देर रात बहरिया थाना क्षेत्र के सराय मदन नहर रोड पर बरातियों से भरी यह बस अनियंत्रित होकर शारदा सहायक नहर में पलट गई, लेकिन गनीमत ये रही की यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है तथा घायल यात्रियों का उपचार चल रहा है।
रात के 2 बजे बस नहर में पलटी
मऊआइमा थाना क्षेत्र के तिलई बाजार से बरात लेकर अंदावा गई बस लौटते समय अनियंत्रित हो गई। शादी समारोह से लौटते हुए बराती एक बस में सवार थे जब रात लगभग 2 बजे बस का चालक तेज़ रफ्तार के कारण संतुलन खो बैठा। बस नहर के किनारे से टकराई और पलटकर नहर के पास गिर गई। चालक का संतुलन बिगड़ते ही बस नहर में उतर गई, जहां पानी भरा हुआ था।
मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार बरातियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण नें सहायता की। उन्होंने तुरंत बस के दरवाजे-खिड़कियां तोड़कर सभी को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि कोई यात्री पानी में नहीं गिरा।
हादसे में दो व्यक्तियों को हल्की चोटें आईं। उन्हें तत्काल दोनैया चौराहे के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य है। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
प्रयागराज में वालीबाल खिलाड़ी की संदिग्ध हालत में मौत।

