प्रयागराज शहर में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म “पति, पत्नी और वो 2” की शूटिंग चल रही है। फिल्म शूटिंग का शेड्यूल 14 अगस्त से 12 सितंबर तक मुख्य रूप से सिविल लाइन्स और थॉर्नहिल रोड क्षेत्रों में होनी है। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह था और इसकी बॉलीवुड सितारों को नजदीक से एक झलक देखने के लिए भीड़ जमा हुई थी। ऐसे में प्रयागराज फिल्म शूटिंग हमला अप्रिय घटना देखने को मिली।
‘पति पत्नी और वो’ शूटिंग के दौरान हुई घटना:
27 अगस्त 2025 की शाम को थॉर्नहिल रोड पर शूटिंग चल रही थी उसी दौरान कुछ स्थानीय युवाओं ने फिल्म के क्रू सदस्यों पर हमला किया। विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गया और आरोप है कि प्रोडक्शन हेड जोह़ेब पर हमला कर दिया गया। जिससे पूरे सेट में हड़कंप मच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रयागराज फिल्म शूटिंग हमला के बाद पुलिस की तुरंत कार्रवाई:
प्रयागराज पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बातचीत में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (शहर) अभिजीत कुमार ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शूटिंग के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि भविष्य में कोई बाधा न पहुँचे।
निष्कर्ष:
प्रयागराज में “पति, पत्नी और वो 2” की शूटिंग के दौरान हुई हिंसक घटना ने फिल्म इंडस्ट्री को चिंतित कर दिया है, साथ ही स्थानीय सरकार को भी। हालाँकि, पुलिस की जल्दी कार्रवाई और सुरक्षा उपायों के कारण अब शूटिंग शांतिपूर्ण और सुरक्षित तौर से जारी रहने की उम्मीद है।
जानिए प्रयागराज की लेटेस्ट अपडेट राशन कार्ड एवं बालवाटिका शिक्षा से जुड़ी।

