आज आईपीएल में खेले गए 53वें मैच में kkr vs rr के मध्य मुकाबला खेला गया। आज इडेन-गार्डन के मैदान में खेले गए मुकाबलें में कोलकाता ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अंतिम गेंद तक चले इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल को 1 से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ कोलकाता की टॉप-4 की उम्मीदे भी बनी रहेगी।
Kkr vs rr मैच की हाइलाइट्स –
Kkr टीम की धीमी शुरुआत के बाद रसल का कहर –
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत धीमी के साथ खराब भी रही। दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर सुनील नरेन को युद्धवीर सिंह ने बोल्ड आउट कर दिया। पहले विकेट के बाद रहमनुल्ला गुरबाज और अजिंक्य रहाणे ने मिलकर 56 रन की साझेदारी की। गुरबाज 32(25) रन बनाकर महीश तीक्ष्णा का शिकार बने। गुरबाज के विकेट के बाद अंगकृष रघुवंशी ने रहाणे के साथ मिलकर 42 रन की साझेदारी की। रहाणे 30(24) रन बनाकर रियान पराग की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हुए।
आज आंद्रे रसल को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया जिसका kkr टीम को काफी फायदा हुआ। पहली 10 गेंदों पर रसल ने समय लिया लेकिन एक बार सेट होने के बाद 25 गेंदो 57 रन की विस्फोटक पारी खेली। जिसकी मदद से कोलकाता 200 के स्कोर को भी पार कर गया, जो की एक समय काफी मुश्किल लग रहा था। अंगकृष ने 44(31) रन बनाए जबकि रिंकू सिंह 19(6) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Rr के कप्तान रियान पराग ने खेली 95 रन की पारी भी rr को जीत ना दिला सकी –
207 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल ने काफी खराब शुरुआत की। जब टीम का स्कोर 8 रन था तो राजस्थान के 2 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद हालांकि कप्तान रियान पराग और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर 58 रन की साझेदारी कर टीम को दबाव से निकालने की कोशिश की। लेकिन जायसवाल ध्रुव जूरेल और वनिन्दु हसरंगा का विकेट फिर से 5 रन के भीतर गवाने पर टीम मुश्किल में फँसती नजर आई।
71-5 विकेट गंवाने के बाद शिमरन हेटमायर और रीयन पराग के बीच 92 रन की साझेदारी ने राजस्थान को मैच में वापसी करा दिया। लेकिन शिमरन हर्षित की बाउन्सर गेंद पर बल्ले का किनारा लेते हुए ऊपर उठ गई। शिमरन के बाद जल्दी ही रियान भी आउट हो गए जिससे बची-खुची उम्मीद भी राजस्थान से जाती दिखाई दी। रियान पराग ने मोइन अली जब पारी का 13वां ओवर लेके आए तो उन्होंने 5 छक्के जड़ते हुए कुल 32 रन लिए। पराग ने 95(45) रन की पारी खेली, उन्हे हर्षित ने आउट किया।
Kkr vs rr मैच की अंतिम ओवर की कहानी –
राजस्थान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रनों की जरूरत थी जिसमें पहले गेंद पर जोफ्रा ने कवर की दिशा में मारकर दो रन लिया। अगर रिंकू सिंह ने शानदार प्रयास ना किया होता तो ये चार रन भी हो सकते थे। इसके अगली गेंद पर जोफ्रा ने 1 रन देकर शुभम को स्ट्राइक पर ले आए। शुभम ने पहले तो छक्का, फिर चौका और उसके बाद छक्का मारकर अपनी टीम को जीत के एकदम करीब पहुंचा दिया। हालांकि अंतिम गेंद पर जरुरी 3 रन नहीं बना सके और 1 रन से टीम मैच हार गई। वैभव ने सटीक यॉर्कर गेंद करके kkr के उम्मीदों पर पानी नहीं फिरने दिया।
आन्द्रे रसल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

