back to top
बुधवार, अप्रैल 29, 2026

Rcb vs rr : लगातार घर में 3 हार के बाद आरसीबी ने जीता बेंगलुरु में अपना पहला मुकाबला  

Share

आज आईपीएल के मैच नंबर 42 में rcb vs rr के मध्य मैच खेला गया। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक बार फिर रजत पाटीदार टॉस हार गए। आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 

आरसीबी(rcb) vs राजस्थान(rr) मैच की हाइलाइट्स –

धीमी शुरुआत के बाद rcb नें खड़ा किया अच्छा स्कोर- 

पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी टीम की शुरुआत आज थोड़ी धीमी रही। जोफ्रा आर्चर ने शुरुआत में दोनों सलामी बल्लेबाजों को परेशान किया। परंतु फिल साल्ट और विराट कोहली ने पहले 6 ओवर में 59 रन बना लिए। लेकिन पावरप्ले के अगले ही ओवर में साल्ट 26(23) वनिन्दु हसरंगा की गेंद पर हेटमायर को कैच दे बैठे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल ने एक बार फिर अच्छी बैटिंग की। विराट और देवदत्त ने मिलकर 95 रन की साझेदारी की। विराट रनगति बढ़ाने के चक्कर में 70(42) रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर नीतीश राणा के हाथों में कैच आउट हुए।

 इसके बाद आरसीबी नें रजत और देवदत्त के विकेट जल्दी खो दिए। लेकिन जीतेश शर्मा और टीम डेविड ने मिलकर 42 रन जोड़कर टीम को 205 रन पर पहुंचा दिया। डेविड 23 तो जितेश ने 20 रन का योगदान दिया।  

राजस्थान(rr) से मैच अंत के ओवरों में फिसला –  

206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ने विस्फोटक शुरुआत की। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर 4.2 ओवर में 52 रन जोड़ दिए। वैभव 16 रन बनाकर भुवी के गेंद पर बोल्ड आउट हो गए। जल्दी ही यशस्वी भी 49(19) रन बनाकर आउट हो गए। विकेट गिरने के बावजूद आरआर की रनगति में तेजी बनी रही। 

रियान पराग और नीतीश राणा ने 38 रन की साझेदारी की। पराग ने 22(10) रन बनाए। हालांकि राजस्थान लगातार अंतराल में विकेट गवां रहे थे परंतु रनगति अच्छे होने से लगातार मैच में बने रहे। अंतिम 3 ओवरों में 40 रन जब जरूरत थी तब भुवनेश्वर कुमार ने 22 रन का महंगा ओवर डाला। जिससे एक समय 2 ओवर में मात्र 18 रन की जरूरत थी। और टीम के पास 5 विकेट बचे थे। परंतु जॉस हेजलवुड ने ध्रुव जूरेल और आर्चर का दो गेंदों में विकेट निकालकर राजस्थान को जीत से दूर कर दिया। 

अंतिम ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 17 रनों की आवश्यकता थी, परंतु टीम 11 रन से मैच हार गई। जॉस हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने राजस्थान के 4 बल्लेबाजों को आउट किया। 

शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद के मध्य होगा आईपीएल में मुकाबला 

वहीं शुक्रवार को आईपीएल में सनराइज़र्स हैदरबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मध्य मैच खेला जाएगा। आईपीएल का यह 43वां मुकाबला होगा। जो दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा मुकाबला हो गया है। क्योंकि हारने वाली टीम अपने अगले सभी मुकाबले जीत भी लेगी तो 14 अंकों तक ही पहुंचेगी। जिससे उसको दूसरे टीमों के मुकाबले पर निर्भर रहना पड़ सकता है। 

फिलहाल पॉइंट टेबल में सनराइज़र्स 9वें तो चेन्नई 10वें स्थान पर है। दोनों टीमों ने 21 मैच एक-दूसरे के खिलाफ खेले है जिसमें से 15 में चेन्नई तो मात्र 6 में सनराइज़र्स को जीत मिली है। 

आईपीएल अपडेट

Read more

Local News

hi_INहिन्दी