प्रयागराज के मऊआइमा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने नहर किनारे एक युवती का शव मिला था, जिसे देखकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शुरुआत में अज्ञात बताई जा रही इस लाश को शिनाख्त कर लिया गया है, साथ ही यह अब मामला दहेज हत्या की ओर मुड़ चुका हैं।
मऊआइमा युवती हत्या, क्या हुआ था?
मामला भवानीगढ़ गोवर्धनपुर गांव के पास मऊआइमा थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर की पटरी का है। 6 फरवरी 2026 को सुबह, एक ग्रामीण ने 22 से 24 वर्ष की एक युवती का शव देखा, जो गुलाबी टी-शर्ट और नीली जींस पहने हुए थी। पुलिस को सूचना मिलते ही एसीपी विवेक यादव और थाना प्रभारी पंकज अवस्थी मौके पर पहुंचे। प्रारंभ में इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई लेकिन बाद में पता चला की हत्या कहीं और करके शव को फेंक दिया गया था।
युवती के गले एवं कमर पर चोट के निशान थे जबकि उसके हाथ में कलावा बँधा हुआ था। जैसे ही सोशल मीडिया के जरिए फोटो वायरल हुई परिजनों ने पहचान कर ली। पहचान के बाद पता चला की मृतका बहरिया थाना क्षेत्र के मैलहा गांव की मुस्कान मिश्रा हैं।
मुस्कान की पहचान के बाद परिजनों का बयान
मुस्कान के भाई सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी बहन की शादी तीन साल पहले प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के बरहदा गांव निवासी धीरज कुमार मिश्रा से हुई थी। सुनील के मुताबिक, 5 फरवरी रात 9:30 बजे मुस्कान का आखिरी वीडियो कॉल आया, उसके बाद फोन 12:30 बजे स्विच ऑफ हो गया।
6 फरवरी को ससुराल पक्ष ने मुस्कान को गहने-नकदी लेकर घर से निकलने की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन शव के पहचान के बाद भाई सुनील नें ससुर पुष्कर नाथ मिश्रा, जेठ नीरज मिश्रा और ननद रिया मिश्रा पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर प्रतापगढ़ रवाना हो गई। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हो चुकी है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
शनिवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम किया। रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई, गले पर फंदे के निशान थे लेकिन शरीर पर अन्य चोटें नहीं। मौत 5 फरवरी रात हुई मानी जा रही है।
प्रयागराज में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत।

