प्रयागराज का चंद्रशेखर आजाद पार्क अपनी ऐतिहासिक छवि के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। इस परिसर में कई ऐसी चीजें स्थित है जिससे आप अपने इतिहास से अवगत हो सकते है, जैसे – इलाहाबाद संग्रहालय। उसी कड़ी में यहाँ कुछ सालों से लेज़र शो की भी प्रस्तुति की जाती है। आजाद पार्क लेजर और साउंड शो के साथ-साथ यहां टिकट दरों में भी बदलाव हुआ है, जिससे ज्यादा लोग इसका आनंद ले सकेंगे।
आजाद पार्क लेजर शो क्या है?
इसके अन्तर्गत रोशनी और संगीत के माध्यम से शहर के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम की कहानियों और सांस्कृतिक विरासत का सजीव चित्रण किया जाता है। स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी प्रयागराज की अनकही दास्तान से परिचित होते हैं।
आजाद पार्क में लेजर शो ने प्रयागराज का इतिहास जीवंत कर दिया है। पहले सिर्फ एक शो दिखाया जाता था, अब लेजर शो तीन प्रमुख विषय पर दिखाया जाएगा –
- प्रयागराज का इतिहास
- झांसी का इतिहास
- अयोध्या के सूर्य कुंड की गाथा
लेजर और पानी के फव्वारों के रंगीन प्रभावों, रोशनी और संगीत की ध्वनियों से इतिहास एक नए ढंग से प्रस्तुत किया जाता है। विशेष बात यह है कि ये शो बच्चों से बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोगों को मनोरंजक और ज्ञानवर्धक हैं।
इसे भी देखें – भारत के आधुनिक दीवार कहे जाने वाले पुजारा नें की संन्यास की घोषणा।
टिकट दरों में बदलाव और शो के समय
नई टिकट दरें क्या हैं?
चंद्रशेखर पार्क में परिसर में प्रवेश शुल्क ₹5 प्रति व्यक्ति है। जबकि शो में पहले सामने बैठे दर्शकों को ₹30 में शो देखने को मिलता था, लेकिन अब यह शुल्क ₹50 हो गया है। यानी, दोनों सीढ़ियों और कुर्सियों पर बैठकर दिखने वाले दर्शकों को अब ₹50 देना होगा। शो के टिकट काउन्टर के अलावा bookmyshow पर भी उपलब्ध हैं।
शो की अवधि, प्रदर्शन के दिन, समय
इस शो के प्रदर्शन की अवधि 45 मिनट्स की होती है। यह शो वैसे प्रतिदिन होता लेकिन जिन दो नए शो को शामिल किया गया है उन्हे बुधवार एवं गुरुवार को दिखाया जाता है। गर्मियों में शो को 7 बजे शाम से शुरू किया जाता है जबकि सर्दियों में 6:30 बजे से आरंभ होता है।
पहले यह शो फ्री था, लेकिन अब भीड़ नियंत्रण और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए शुल्क लिया जाता है। यह शो हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम में प्रदर्शित किया जाता है। एक समय में 500 लोग देख सकते हैं।
आजाद पार्क लेजर शो का इतिहास और पृष्ठभूमि
लेजर शो का कार्य 2022 में शुरू हुआ था जो की 6 करोड़ लागत के साथ बनाकर तैयार हुआ। प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान इस लेजर लाइट शो की शुरुआत की गई। शो का उद्देश्य पर्यटकों को प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अनुभव देना था। शुरुआत में केवल प्रयागराज का इतिहास बताया गया था, लेकिन बाद में इसमें झांसी और अयोध्या की महत्वपूर्ण कहानियां भी दी गईं। प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड और स्थानीय प्रशासन ने इसे शहर का एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनाया।
निष्कर्ष –
आजाद पार्क का लेजर शो पर्यटकों को जुड़ने और इतिहास को जीवंत करने का एक साधन है। नई टिकट कीमतों से यह शो और भी अधिक व्यवस्थित और प्रभावशाली होगा। टिकट दरें बढ़ने से कुछ दर्शक असहज हो सकते हैं, लेकिन यह बदलाव विश्वसनीयता और बेहतर व्यवस्था की ओर संकेत करता है। दर्शकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए नए शो भी जोड़े गए हैं।
अगर आप प्रयागराज आते हैं, तो इस अद्भुत अनुभव को देखने और अपने परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। प्रयागराज सिविल लाइंस बस स्टेशन पर पुनर्विकास का काम जारी।

