back to top
मंगलवार, फ़रवरी 10, 2026

UAE vs NZ मैच: विश्व रिकॉर्ड साझेदारी के साथ 10 विकेट से कीवी ने दर्ज की शानदार जीत

Share

आज ICC T20 विश्व कप 2026 के ग्रुप D के मुकाबले में यूएई बनाम न्यूज़ीलैंड(UAE vs NZ) की टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने हुईं। यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173/6 का सम्मानजनक स्कोर बनाया, लेकिन न्यूज़ीलैंड के फिन एलन और टिम साइफर्ट ने 15 ओवर में ही पार कर लिया। 10 विकेट से मिली इस शानदार जीत ने कीवियों को सुपर-8 की दौड़ में मजबूत कर दिया।

UAE vs NZ मैच का पूरा सारांश

यूएई की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। यूएई की पारी में कप्तान मुहम्मद वसीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 66 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके साथ अलीशन शराफ़ू  ने भी 55 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। इन दोनों ने पहली विकेट के बाद 107 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया। इन शानदार पारियों की मदद से यूएई ने 173/6 का सम्मानजनक स्कोर हासिल किया, जो उनके टी20 विश्व कप इतिहास का अब तक का सबसे उच्च स्कोर है।

न्यूज़ीलैंड की टीम ने लक्ष्य का पीछा एक धमाकेदार अंदाज़ में किया। टिम साइफर्ट ने 89 रनों की तूफ़ानी पारी खेली जिसमें उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों पर धावा बोला। फिन ऐलेन ने भी जबरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए 84 रन बनाए। दोनों ने मिलकर 10 विकेट के साझेदारी के साथ लक्ष्य को 15.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। यह साझेदारी न केवल मैच जीतने वाली रही बल्कि T20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी भी बनी।

खेल के प्रमुख आंकड़े

टीम स्कोर परिणाम 
यूएई173/6 (20 ओवर)वसीम 66*, शराफ़ू 55
न्यूज़ीलैंड175/0 (15.2 ओवर)साइफर्ट 89, ऐलेन 84
जीत न्यूज़ीलैंड ने 10 विकेट से जीताप्लेयर ऑफ द मैच – साइफ़र्ट 

प्रयागराज ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी