back to top
गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026

दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया, T20 वर्ल्ड कप में दर्ज की रोमांचक जीत!

Share

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 11 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मैच खेला गया। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित  20 ओवर में 187/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 19.4 ओवर में 187 रन बनाकर सिमट गई। और मैच सुपर ओवर की ओर बढ़ गया। यह एक ऐसा मुकाबला था जिसमें मैच का परिणाम दो सुपर ओवर के बाद तय हुआ। 

साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच का सारांश 

South Africa की पहले बल्लेबाज़ी

अफगानिस्तान नें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले गेंदबाजी करते हुए अफ्रीकी बल्लेबाज पहले थोड़ा सावधानी से खेले लेकिन लय मिलने के बाद मैच का रुख बदल गया। क्विंटन डी कॉक(59) और रियान रिकेल्टन(61) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। डेवाल्ड ब्रेविस(23) और डेविड मिलर(15) ने भी उपयोगी पारीयां खेली। 187 रन का स्कोर अफ़ग़ान बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ क्योंकि अच्छे रन-रेट के साथ बल्लेबाज़ों को निरंतरता से रन जोड़ना था। 

Afghanistan का रन चेज 

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने आक्रामक शुरुआत की। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 42 गेंदों पर 84 रन ठोके, जिसमें लगातार 3 छक्के शामिल थे। पहले ओवर में ही उन्होंने 17 रन बटोरे – चौका, छक्का और फिर चौका। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने अंत के ओवरों में वापसी की। 19वें ओवर में मार्को जैनसन ने दबाव बनाया। 20वें ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे, जिसमें नो बाल ने ट्विस्ट बढ़ा दिया। और अंततः जब जीत के लिए 3 गेंदों में 2 रन की जरूरत थी तभी 2 रन के चक्कर में फारूकी रन आउट हो गए और मुकाबला बराबरी पर आ गया। लुंगी नगीदी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके। 

साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच के सुपर ओवर का रोमांच

मैच का रोमांच तब अपनी चरम पर पहुंचा जब न केवल मुख्य मैच टाई हुआ, बल्कि पहला सुपर ओवर भी बराबरी पर खत्म हुआ। पहला सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने अफ्रीका को 18 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन अफ्रीकी टीम 1 विकेट खोकर 17 रन ही बना सकी। 

दूसरे सुपर ओवर में South Africa ने Afghanistan को 4 रनों से हराया, यानी T20 World Cup के इस मैच में South Africa ने शानदार जीत दर्ज की, जिसने हर दर्शक को सीट कों पकड़े रहने को मजबूर कर दिया। अफ्रीका नें मिलर के 4 गेंदों पर 16 रनों की बदौलत 23 रन बनाए जबकि अफ़ग़ानी टीम 19 रन ही बना सकी। रहमानुल्लाह गुरबाज 18(4) नें दूसरे ओवर में भरसक प्रयास किया लेकिन अपनी टीम को जीत ना दिला सके। 

प्रयागराज में बस नहर के पास अनियंत्रित होकर गिरी, दो घायल। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी