back to top
मंगलवार, फ़रवरी 10, 2026

Pak vs Usa मैच: पाकिस्तान ने USA को 32 रनों से धोया, बदला लिया पुरानी हार का!

Share

पिछली बार जब पाकिस्तान और USA का मुकाबला हुआ था तो पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस साल 2026 में पाकिस्तान ने कोई उलटफेर का मौका ना देते हुए USA को 32 रनों से मात दे दी है। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर 10 फरवरी 2026 को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए के 12वें मैच में PAK vs USA के मध्य मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए और USA को 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन पर रोककर 32 रनों से जीत हासिल की। मैच में साहिबजादा फरहान की 52 रनों की पारी और उस्मान तारिक नें अच्छी गेंदबाजी की।

Pak vs Usa मैच संक्षेप में विवरण 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला पाकिस्तान के लिए सही साबित हुआ। सलामी बल्लेबाज सईम अयूब और आगा सलमान ने पावरप्ले में तेजी से रन बनाए, लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरे। सईम 5.1 ओवर में 54-1 पर आउट हुए, फिर आगा सलमान 5.6 पर 56-2 आउट हो गए। बाबर आजम ने 14.4 ओवर में 137-3 पर पवेलियन लौटे, लेकिन साहिबजादा फरहान ने 41 गेंदों पर 73 रन अच्छी पारी खेली। शादाब खान ने 12 गेंदों पर 30 तो शाहीन अफरीदी नें अंत में 4 गेंदों पर 11 रन (1 छक्का) जोड़कर स्कोर को 190 रन पहुंचाया। USA को सौरभ नेत्रावलकर और हरमीत सिंह जैसे गेंदबाजों ने शुरुआत में दबाव बनाया, लेकिन गेंदबाजी में संतुलन न दिखा। शेडली वेन शाल्कविक नें 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। 

USA की चेज: शुरुआत ठीक, फिर पतन

USA की टीम के लिए लक्ष्य 191 का था। पहले 10 ओवर में 85/2 तक पहुंचे, लेकिन उसके बाद पाकिस्तानी स्पिनर्स ने कमाल किया। पाकिस्तान के स्पिनर्स, खासकर उस्मान तारिक ने 3 विकेट चटकाए। अपने 4 ओवर के कोटे में 27 रन खर्च कीये। शुभम रंजने (51 रन) और शयान जहांगीर (49 रन) के रन से USA नें वापसी की कोशिश की, पर यह पर्याप्त नहीं थे। USA की पूरी टीम 20 ओवर में 158/8 पर पहुँच पाई। मोनांक पटेल की कप्तानी वाली USA टीम 32 रन से हार गई। साहिबजादा फरहान को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 11वें मैच में कीवियों दर्ज की शानदार जीत। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी