कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में ICC Men’s T20 World Cup 2026 के ग्रुप-B के मैच में ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड आमना-सामना हुआ। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन क्रिकेट दिखाया एवं आयरलैंड को 67 रनों से मात दी, साथ ही अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत शानदार ढंग से की।
Australia vs Ireland के मध्य मैच का सारांश
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और कप्तान ट्रेविस हेड रन आउट हो गए। कैमरन ग्रीन ने 21 रन (11 गेंद) जोड़े, फिर मैट रेनशॉ ने 37 रन (33 गेंद) का अहम योगदान दिया। वहीं मध्यक्रम में मार्कस स्टोइनिस ने 29 गेंदों पर नाबाद 45 रन ठोके, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था। ऑस्ट्रेलिया नें आखिरी 5 ओवरों में 53 रन जुड़े, जिससे ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन तक पहुंच गया। मार्क अडेयर ने 2 विकेट लिए, लेकिन कुल मिलाकर महंगे साबित हुए।
आयरलैंड की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड को पहले ही ओवर में पहला झटका लगा। कप्तान पॉल स्टर्लिंग हैमस्ट्रिंग की चोट से रिटायर्ड हर्ट हो गए। रॉस अडेयर ने बाउंड्री से शुरुआत की, लेकिन हैरी टेक्टर को मैथ्यू कुनेमैन ने दूसरी ओवर में आउट कर दिया। वहीं नाथन एलिस ने एक ही ओवर में दो विकेट(रॉस अडेयर और कर्टिस कैम्फर) झटकर आयरलैंड को बैकफुट पर ला दिया।
पावरप्ले खत्म होते-होते आयरलैंड 40/4 गवां चुका था। डेलनी (11 रन) और लॉर्कन टकर (9 रन) ने थोड़ी लड़ाई लड़ी, लेकिन एडम जाम्पा और एलिस की स्पिन-फास्ट जोड़ी ने उबरने का मौका नहीं दिया। जॉर्ज डॉकरेल ने 41 रनों की पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज विफल रहे। आयरलैंड की पूरी टीम 17वें ओवर में 115 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों की बड़ी जीत मिली। नाथन एलिस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके जबकि एडम जाम्पा ने भी इतने ही विकेट लिए। एलिस प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रन से हराया।

