back to top
मंगलवार, फ़रवरी 10, 2026

प्रयागराज में एक बार फिर साइबर ठगी: बुजुर्ग से 1.35 करोड़ उड़ाए

Share

आजकल सोशल मीडिया का उपयोग करना आम है, लेकिन साइबर अपराधी अक्सर लोगों को लुभावना ऑफर दिखाकर उनके साथ धोका धड़ी कर लेते हैं।  कुछ ऐसा ही मामला प्रयागराज में भी सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति को सिल्वर कॉइन बेचने के नाम पर लगभग ₹1.35 करोड़ की धोखाधड़ी की गई।

साइबर ठगी का पूरा मामला

घटना का मूल आधार फेसबुक पर चैट और विज्ञापन था, जिसमें ठगों ने खुद को सिल्वर कॉइन सेलर बताया था। पीड़ित बुजुर्गों को दावा किया गया कि वे चांदी के सिक्कों को लंदन, अमेरिका और अन्य देशों में बेच सकते हैं, जिससे उन्हें भारी मुनाफा मिलेगा।

शुरुआत छोटी रकम से हुई। ठगों ने कहा कि वे सिक्के की वैल्यू चेक करवा रहे हैं, इसके लिए कुछ पैसे ट्रांसफर करें। टैक्स, शिपिंग चार्ज और कस्टम ड्यूटी के नाम पर रकम धीरे-धीरे बढ़ती गई। ठगों ने फर्जी लेन-देन और भुगतान दिखाकर ₹1.35 करोड़ से अधिक की रकम अपने खातों में डलवा ली। साइबर अपराधियों ने फर्जी लिंक, बैंक डिटेल्स और ऑनलाइन भुगतान का इस्तेमाल किया। पीड़ित ने जब पैसों की वापसी मांगी या लेन-देन की पुष्टि चाही, तो आरोपी संपर्क तोड़ बैठे।

बुजुर्ग की दो बेटियां सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं। जब ठगी का शक हुआ, तो उन्होंने परिजनों को बताया। पुलिस ने साइबर सेल को मामला सौंप दिया है। फिलहाल जांच जारी है।

प्रयागराज में युवती का शव नहर के किनारे पड़ा मिला, हत्या की आशंका पर जांच जारी। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी