आज खेले गए एलीमनेटर में mi vs gt के मध्य मुल्लानपुर में मैच खेला गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। पर गुजरात की टीम इस मैच में हार मिली और इसके साथ ही गुजरात फाइनल की रेस से बाहर हो गई है।
Mi vs gt एलिमनेटर मैच की हाइलाइट्स –
रोहित शर्मा के शानदार अर्द्धशतक, मुंबई ने खड़ा की बड़ा स्कोर –
मुंबई की शुरुआत में रोहित शर्मा के दो कैच 3 और 13 रन पर गुजरात के खिलाड़ियों नें छोड़ दिए। इसके बाद तो आज अपना पहला मैच खेल रहे जॉनी बैरस्टो और रोहित शर्मा ने मुंबई को शानदार शुरुआत दी। 7.2 ओवर में दोनों नें मिलकर 84 रन जोड़ डाले। बैरस्टो ने 22 गेंदों में 47 रन की तेज-तर्रार पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव नें रोहित के साथ मिलकर 59 रन की साझेदारी की। सूर्या ने 33(20) रन बनाकर साई किशोर के दूसरे शिकार बनें। रोहित शर्मा ने आउट होने से पहले 81(50) रन की बेहतरीन पारी खेली।
इसके बाद मुंबई के बाकी बल्लेबाजों नें छोटी लेकिन तेज पारियाँ खेली। तिलक वर्मा 25(11) तो हार्दिक नें 22(9) रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि नमन धीर ने 9(6) रन बनाए। इस प्रकार मुंबई इंडियंस नें निर्धारित 20 ओवर में 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर की बेहतरीन पारी के बावजूद हार टाइटन्स –
वहीं जब गुजरात की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुभमन गिल के रूप में जल्दी पहला विकेट गवां दी। इसके बाद कुशल मेंडिस और शानदार फॉर्म में चल रहे साई सुदर्शन के साथ 64 रन की साझेदारी कर टीम को वापसी करवाई। कुशल मेंडिस 20(10) रन बनाकर हिट विकेट आउट हो गए। साई का साथ देने आए वाशिंगटन सुंदर ने भी अच्छी साझेदारी कर टीम को रन चेज में बनाए रखा सुंदर नें 48(24) रन बनाए। सुंदर को बुमराह नें शानदार यॉर्कर गेंद पर उन्हे बोल्ड आउट किया।
इसके कुछ ही देर बाद साई भी ग्लेसन की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए। साई नें 80(49) रन की पारी खेली। इसके बाद शरफेन रदरफोर्ड ने 24(15) रन तो राहुल तेवतिया ने 16(11) रन और शाहरुख खान नें 13(7) रन बनाए। लेकिन गुजरात की टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नही थे। गुजरात की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना पाई और मुकाबला 20 रन से हार गई।
रोहित शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब मुंबई का मुकाबला 1 जून को क्वालीफायर-2 में पंजाब के साथ होगा।

